Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान की झांकी ने दिल्ली में जीता इनाम, गणतंत्र दिवस परेड में बीकानेर की खास कला की दिखाई खूबसूरती

1 month ago
राजस्थान की झांकी ने दिल्ली में जीता इनाम, गणतंत्र दिवस परेड में बीकानेर की खास कला की दिखाई खूबसूरती

राजस्थान की झांकी ने दिल्ली में जीता इनाम, गणतंत्र दिवस परेड में बीकानेर की खास कला की दिखाई खूबसूरती 

जयपुर । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में निकाली गई राजस्थान की झांकी ने पॉपुलर चॉइस का तृतीय पुरस्कार जीता है।

भारत के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति प्रवीण गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के महिपालपुर स्थित रक्षा संस्थान में यह पुरस्कार ग्रहण किया। गुजरात को पॉपुलर चॉइस श्रेणी में प्रथम और उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान मिला है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ पुरस्कार ग्रहण करने के अवसर पर सयुंक्त शासन सचिव कला, साहित्य एवं संस्कृति अनुराधा गोगीया और ललित कला अकादमी के सचिव डॉ रजनीश हर्ष भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता ने बताया- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के निर्देशन में गणतंत्र दिवस परेड 2026 में बीकानेर की सदियों पुरानी उस्ता कला से प्रेरित राजस्थान की झांकी ने सुनहरा अध्याय लिखते हुए पॉपुलर चॉइस का तृतीय पुरस्कार जीता है।

उन्होंने बताया- मायगॉव प्लेटफॉर्म पर देशव्यापी जन मतदान के माध्यम से गुजरात को प्रथम स्थान, उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान और राजस्थान को तृतीय स्थान मिला है।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड में रेगिस्तान का सुनहरा स्पर्श शीर्षक से राजस्थान कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की ओर से बीकानेर की स्वर्ण कला (उस्ता कला) से सुसज्जित इस झांकी ने अपनी जटिल शिल्पकारी, शाही विरासत और सांस्कृतिक गहराई से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: