Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर  ब्रैकिंग : एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाले रामलाल की जयपुर में मौत

4 months ago
बीकानेर  ब्रैकिंग : एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाले रामलाल की जयपुर में मौत

बीकानेर  ब्रैकिंग : एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाले रामलाल की जयपुर में मौत

बीकानेर शहर में एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह के प्रयास का मामला अब दुखद मोड़ ले चुका है। आग से गंभीर रूप से झुलसे रामलाल मेघवाल की जयपुर में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू निवासी रामलाल मेघवाल गुरुवार को बीकानेर स्थित पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे रामलाल को पीबीएम अस्पताल, बीकानेर पहुंचाया।

पीबीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रैफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामलाल मेघवाल एक महिला द्वारा कथित ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस संबंध में उन्होंने पहले भी पुलिस थाने में शिकायत दी थी। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पहले राजीनामा भी हो चुका था, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था।  पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: