एक महीने में ताबड़तोड़ एक्शन, 33 प्रकरण दर्ज कर 15 को किया गिरफ्तार
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का अभियान म्यूल हंटर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होते जमाने के साथ ही डिजीटल तरीकों से ठगी के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से आम लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर मेहनत की कमाई ठग रह रहे है। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस भी लगातार आमजन को साइबर ठगी से बचाव के उपाया और ठगी हो जाने पर तुरंत प्रभाव से शिकायत सहित विभिन्न उपायों को लेकर जागरूक रह रही है ।
बीकानेर साइबर पुलिस ने बीते एक महीने में कई प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक साइबर ठगी के खिलाफ विशेष अभियान म्यूल हंटर चलाया। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशों, आईजी बीकानेर ओमप्रकाश के सुपरविजन में यह अभियान चलाया गया। जिसमें साइबर पुलिस ने पुरी रेंज में एक महीने में 267 म्यूल अकाउंट जिनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 834 संदिग्ध खाताधारकों से पुछताछ की गयी।
231 म्यूल अकाउंट के विरूद्ध इंसदादी की गयी। अभियान के दौरान 33 प्रकरण दर्ज किए गए और 15 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने 1 लाख 61 हजार रूपए नकद, तीन लेपटॉप और 39 स्मार्ट फोन भी इस कार्रवाई में जब्त किए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ