Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मतदान के लिए रौबीलोंं ने आमजन से किया संवाद, लोकतंत्र में भागीदारी निभाए आमजन

Bansal
2 weeks ago
मतदान के लिए रौबीलोंं ने आमजन से किया संवाद, लोकतंत्र में भागीदारी निभाए आमजन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को मोहता चौक में  रौबीलों द्वारा मतदान की अपील कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन और स्वीप प्रभारी व सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडे के निर्देशन में स्वीप टीम ने मोहता चौक के पास बीकानेर के प्रसिद्ध रौबीलों गिरधर व्यास, अनिल बौड़ा सहित अन्य रौबीलों से संवाद किया और उनसे आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।


स्वीप सह प्रभारी एवं पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने कहा कि बीकानेर के रौबीलों की पहचान प्रदेशभर में है और वे अपनी विशिष्ट राजस्थानी वेशभूषा एवं व्यक्तित्व के कारण आमजन के बीच विशेष प्रभाव रखते हैं। ऐसे में रौबीलों द्वारा मतदान के लिए की जाने वाली अपील मतदाता जागरूकता के लिहाज से काफी प्रभावी साबित होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना आवश्यक है।
पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास और स्वीप के सह समन्वयक गोपाल जोशी एवं ने रौबीलों से संवाद करते हुए स्वीप गतिविधियों और मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने रौबीलों से आग्रह किया कि वे अपने प्रभाव और विशिष्ट पहचान के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दें तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर स्वीप टीम के प्रशांत जोशी, रामकिशन सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: