Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट से लाखों की ठगी, बुजुर्ग से इतने लाख ऐंठे, फिर...

3 months ago
बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट से लाखों की ठगी, बुजुर्ग से इतने लाख ऐंठे, फिर...

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट से लाखों की ठगी, बुजुर्ग से इतने लाख ऐंठे, फिर...
बीकानेर। बीकानेर शहर में एक बार फिर “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। गंगाशहर निवासी एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल के जरिए धमकाकर ठगों ने 5.10 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। हालांकि शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने 1.76 लाख रुपए होल्ड करवा दिए हैं। पीड़ित के पास 14 मार्च को एक वीडियो कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को अधिकारी बताते हुए उनके खाते से करीब 3 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन का हवाला दिया।
ठगों ने केनरा बैंक के खाते का जिक्र करते हुए उन्हें डराया-धमकाया। ठगों ने एक सिम कार्ड से आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने के आरोप लगाए और एक युवती की आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी। 

इसके बाद डिजिटल अरेस्ट  बताकर किसी से संपर्क नहीं करने और लगातार उनके संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए। डर के चलते बुजुर्ग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से एक निजी बैंक खाते में 5.10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। 27 मार्च को ठगों ने फिर संपर्क कर 50 लाख रुपए की और मांग की। इस पर बोथरा को लगा कि ये ठगी का मामला हो सकता है। अब तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताने वाले बोथरा ने बादमें परिजनों को जानकारी दी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। साइबर थाना प्रभारी रमेश सर्वटा ने बताया कि शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1.76 लाख रुपए होल्ड करवा दिए हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। बदमाशों से शेष राशि निकलवाने और गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: