Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज में आरडीए चुनाव सम्पन्न, डॉ. सुखवीर सिंह बने अध्यक्ष

2 months ago
एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज में आरडीए चुनाव सम्पन्न, डॉ. सुखवीर सिंह बने अध्यक्ष

खुलासा न्यूज,बीकानेर। एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल के रेजिड़ेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) चुनाव में डॉ. सुखवीर सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही रेजिड़ेंट डॉक्टर्स एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।


चुनाव में डॉ. सुखवीर सिंह को कुल 359 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. विक्रम सैनी को 128 वोट मिले। भारी मतों से मिली इस जीत को रेजिड़ेंट्स ने संगठन की एकजुटता, संघर्षशील सोच और रेजिड़ेंट हितों के प्रति विश्वास की जीत बताया।


रेजिड़ेंट डॉक्टर्स ने कहा कि पिछले छह वर्षों से संगठन जिस विचारधारा के साथ रेजिड़ेंट्स के अधिकार, सम्मान और समस्याओं को लेकर संघर्ष करता आया है, उसी सोच पर एक बार फिर मुहर लगी है। बड़ी संख्या में रेजिड़ेंट्स ने डॉ. सुखवीर सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आरडीए और अधिक मजबूत होकर रेजिड़ेंट्स की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएगा।

 


पूर्व आरडीए अध्यक्ष डॉ. महिपाल नेहरा, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. अभिजीत यादव एवं डॉ. सचिन देसाई ने डॉ. सुखवीर सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी रेजिड़ेंट्स की जीत है जिन्होंने संगठन की ईमानदार, संघर्षशील एवं रेजिड़ेंट हितैषी सोच पर भरोसा जताया।

 


वहीं डॉ. शुभम जानू एवं डॉ. जगदीश फर्दोलिया ने भी डॉ. सुखवीर सिंह को जीत की बधाई देते हुए इसे रेजिड़ेंट्स की एकजुटता और विश्वास की जीत बताया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. प्रतीक ने पूरी प्रक्रिया का सफल संचालन किया।

 


नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुखवीर सिंह ने सभी रेजिड़ेंट डॉक्टर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर रेजिड़ेंट के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार एवं समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेंगे तथा आरडीए को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: