पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से हो रहा मतदान, EVM गड़बड़ी और शिकायतें, पूरे राज्य में हुआ रिकॉर्ड मतदान
पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से हो रहा मतदान, EVM गड़बड़ी और शिकायतें, पूरे राज्य में हुआ रिकॉर्ड मतदान
पश्चिम बंगाल। राज्य में दूसरे चरण के मतदान के बाद विवादित बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा वोटिंग (री-पोल) शुरू हो गई है। यह मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। री-पोल डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर कराया जा रहा है। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं।
EVM गड़बड़ी और शिकायतें
डायमंड हार्बर के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 243 पर एक मतदाता ने शिकायत की कि EVM ठीक से काम नहीं कर रही और लोगों को आधे घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।
दरअसल, 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान इन बूथों पर EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने री-पोल कराने का निर्णय लिया।
वोटिंग प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक— मगरहाट पश्चिम: 16.68% मतदान, डायमंड हार्बर: 15.83% मतदान
पूरे राज्य में रिकॉर्ड मतदान
राज्य की सभी 294 सीटों पर इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया—
पहला चरण (23 अप्रैल): 93.19%
दूसरा चरण (29 अप्रैल): 92.48%
कुल औसत: 92.84%
अब सभी की नजर 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ