Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मंत्री गोदारा की जनसुनवाई में आए रिकॉर्ड 680 प्रकरण, अब समाधान का इंतजार

2 weeks ago
मंत्री गोदारा की जनसुनवाई में आए रिकॉर्ड 680 प्रकरण, अब समाधान का इंतजार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा द्वारा मंगलवार को कोलायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 680 से अधिक रिकार्ड प्रकरण प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में मंत्री ने इन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे शुरू हुई जनसुनवाई देर रात तक चलती रही।

 

इस दौरान मंत्री ने प्रत्येक प्रकरण की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने बिजली पानी सड़क स्कूलों तथा चिकित्सा केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने, रास्ते खोलने,  अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न समस्याएं रखी। गोदारा ने कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण हो जाए, संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि गोदारा की पहल पर प्रत्येक उखंड स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जहां मंत्री द्वारा देर रात तक प्राप्त होने वाले अंतिम प्रकरण को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए इनका निस्तारण किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीएल मीणा, तेजाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, भूप सिंह भाटी,  श्याम सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: