Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

खुशखबरी: मिल गई मंजूरी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

1 week ago
खुशखबरी: मिल गई मंजूरी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

खुशखबरी: मिल गई मंजूरी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती  
जयपुर बिजली कंपनियों में निजीकरण की चर्चा के बीच नई भर्ती की भी तैयारी है। वित्त विभाग ने पांचों बिजली कंपनियों के लिए 2,005 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। इनमें कनिष्ठ अभियंता के 869, कनिष्ठ लेखाधिकारी 371 और कॉमर्शियल असिस्टेंट के 765 पद शामिल है। भर्ती अजमेर, जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम के अलावा विद्युत उत्पादन निगम और प्रसारण निगम में की जाएगी। अजमेर डिस्कॉम में 393, जयपुर डिस्कॉम में 593, जोधपुर डिस्कॉम में 448, उत्पादन निगम में 308 और प्रसारण निगम में 263 पद स्वीकृत किए गए है। 

अब ऊर्जा विभाग तय करेगा कि भर्ती एजेंसी कौन सी होगी। दरअसल, बिजली कंपनियों में लंबे समय से पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे संचालन और उपभोक्ता सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। ऊर्जा विभाग ने सरकार को 3,452 खाली पदों के आधार पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन फिलहाल 2,005 पदों पर ही मंजूरी दी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: