Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में लू का रेड अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का मौसम, बीकानेर संभाग में...

2 months ago
राजस्थान में लू का रेड अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का मौसम, बीकानेर संभाग में...

राजस्थान में लू का रेड अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का मौसम, बीकानेर संभाग में...

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बारां, बूंदी और चित्तौड़गढ़ जिलों में दिन और रात दोनों समय लू चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 4 से 5 दिन तक हीटवेव और ऊष्णरात्रि की स्थिति बनी रह सकती है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। कई स्थानों पर गर्म हवाओं के साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, कोटा, खैरथल-तिजारा, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, डीग, दौसा, भरतपुर और अलवर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम करवट भी ले सकता है। अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: