Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आंधी-बारिश के  बाद गर्मी से मिली राहत, आज भी राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट जारी

1 month ago
आंधी-बारिश के  बाद गर्मी से मिली राहत, आज भी राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट जारी

आंधी-बारिश के  बाद गर्मी से मिली राहत, आज भी राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट जारी 

बीकानेर। शनिवार दोपहर बीकानेर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आए तेज बवंडर और आंधी के बाद लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। आंधी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और देर रात तक ठंडी हवाएं चलती रहीं। रविवार सुबह भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बाड़मेर, जालोर, पाली और एक अन्य जिले को छोड़कर अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर 3 जून तक बने रहने की संभावना है।

कई शहरों में दिन में छाया अंधेरा
शनिवार को धूलभरी आंधी और बवंडर के कारण कई शहरों में दिन के समय ही रात जैसा अंधेरा छा गया। तेज हवाओं और धूल के गुबार से जनजीवन प्रभावित रहा। किशनगढ़ हवाई अड्डे पर हवा की अधिकतम गति 102 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों में कई शहरों के तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
शनिवार को आए बवंडर और तेज आंधी का सबसे अधिक असर चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, अलवर और सीकर जिलों में देखने को मिला। कई स्थानों पर हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गई।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है वहीं प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: