Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गजब: पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी को एक घंटे का दिया रिमांड, पेशी पर भेजा जेल

Bansal
1 month ago
गजब: पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी को एक घंटे का दिया रिमांड, पेशी पर भेजा जेल


गजब: पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी को एक घंटे का दिया रिमांड, पेशी पर भेजा जेल
बीकानेर। पुलिस पर हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने पर उसे एक घंटे की रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द किया गया।
मामला गत 18 अप्रैल का है। ट्रेक्टर साइड में लेने की बात पर पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपी दिनेश शर्मा निवासी सत्तासर ने आज कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने एक घंटे के रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने पुन: रिमांड देने का आग्रह किया परंतु कोर्ट ने पुन: रिमांड नहीं दिया व आरोपी को बीकानेर जेल भेज दिया गया। वही आरोपी द्वारा जमानत दाखिल की गई जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इस मामले में पुलिस का तर्क था कि 1 घंटे में तो कोर्ट से मौका स्थल सत्तासर तक पहुंचना ही संभव नहीं है एवं बरामदगी कैसे हो सकेगी। वहीं इसी मामले में एक अन्य आरोपी श्यामसुदंर शर्मा ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। क्षेत्र में यही चर्चा जोरों पर है कि पुलिस पर हमला कर मारपीट करने वाले आरोपियों के प्रति भी ऐसी सहानुभूति वाले निर्णय आएंगे तो कानून का इकबाल पुलिस कैसे कायम करवा सकेगी.?

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: