Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पुलिस को मिली सूचना गिरोह लोगों को लालच देकर किराए पर लेता है बैंक खाते, फिर...

1 month ago
बीकानेर: पुलिस को मिली सूचना गिरोह लोगों को लालच देकर किराए पर लेता है बैंक खाते, फिर...

बीकानेर: पुलिस को मिली सूचना गिरोह लोगों को लालच देकर किराए पर लेता है बैंक खाते, फिर...

बीकानेर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट के कारोबार से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के खातों से जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए गए है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार साइबर थाना को सूचना मिली थी कि एक गिरोह लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते किराये पर लेता है और उन्हीं खातों के माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त रकम का लेन-देन करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने करीब 15 दिनों तक गिरोह की गतिविधियों पर निगरानी रखी।

 
रविवार को जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश देकर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: