Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास: ट्रम्प के 4 सांसदों ने किया विरोध, राष्ट्रपति के पास अभी वीटो का अधिकार बाकी

rk
2 weeks ago
अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास: ट्रम्प के 4 सांसदों ने किया विरोध, राष्ट्रपति के पास अभी वीटो का अधिकार बाकी

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास: ट्रम्प के 4 सांसदों ने किया विरोध, राष्ट्रपति के पास अभी वीटो का अधिकार बाकी

अमेरिका में राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति Donald Trump की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव 50-47 मतों से पास हो गया है। खास बात यह रही कि वोटिंग के दौरान 4 रिपब्लिकन सांसदों ने भी ट्रम्प के खिलाफ जाकर डेमोक्रेट्स का समर्थन किया, जबकि 3 रिपब्लिकन सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए यदि यह प्रस्ताव आगे चलकर कानून का रूप लेता है, तो ट्रम्प प्रशासन को ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई या युद्ध जारी रखने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

हालांकि अभी इस प्रस्ताव को कानून बनने के लिए कई चरणों से गुजरना बाकी है। सबसे पहले सीनेट में अंतिम वोटिंग होगी, इसके बाद इसे रिपब्लिकन बहुमत वाली हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से मंजूरी लेनी होगी। इसके बावजूद राष्ट्रपति ट्रम्प के पास इसे वीटो करने का अधिकार रहेग अगर ट्रम्प वीटो करते हैं, तो उसे निरस्त करने के लिए सीनेट और हाउस दोनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी, जिसे मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में मुश्किल माना जा रहा है।

विपक्ष बोला- युद्ध शुरू करने का अधिकार संसद के पास होना चाहिए

इस प्रस्ताव को विपक्ष के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। डेमोक्रेट नेताओं का कहना है कि अमेरिका में युद्ध शुरू करने या सेना भेजने का अधिकार राष्ट्रपति नहीं बल्कि संसद के पास होना चाहिए और अमेरिकी संविधान में भी इसी व्यवस्था का प्रावधान है इस प्रस्ताव को वर्जीनिया से डेमोक्रेट सीनेटर Tim Kaine लेकर आए हैं। बहस के दौरान उन्होंने कहा कि जब युद्धविराम और शांति की बात हो रही है, तब राष्ट्रपति को संसद के सामने अपनी रणनीति स्पष्ट करनी चाहिए।

वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रम्प ने अमेरिकी सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए अपने अधिकारों के तहत कार्रवाई की है अमेरिकी कानून के अनुसार कोई भी राष्ट्रपति बिना संसद की मंजूरी के अधिकतम 60 दिनों तक सैन्य कार्रवाई जारी रख सकता है। इसके बाद या तो कार्रवाई समाप्त करनी होती है, कांग्रेस से अनुमति लेनी होती है या सेना की सुरक्षित वापसी के लिए 30 दिन की अतिरिक्त मोहलत लेनी पड़ती है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: