Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कोड़मदेसर तालाब का जीर्णोद्धार: बीकानेर फल-सब्जी मंडी में किया जनसंपर्क

rk
5 days ago
कोड़मदेसर तालाब का जीर्णोद्धार: बीकानेर फल-सब्जी मंडी में किया जनसंपर्क

खुलासा न्यूज,बीकानेर। विश्व विख्यात चमत्कारी श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी मंदिर परिसर स्थित पावन ऐतिहासिक सरोवर के जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान को लेकर कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनसंपर्क अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बीकानेर फल-सब्जी मंडी में व्यापारियों एवं आमजन से संपर्क कर इस पुण्य कार्य में सहयोग एवं अंशदान की अपील की गई।

 


संस्था अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी बीकानेरवासियों की आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास के प्रमुख केंद्र हैं। सदियों से बाबा भैरवनाथ जी को बीकानेर शहर के रक्षक के रूप में पूजा जाता रहा है। मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक सरोवर का पुनर्जीवन केवल तालाब का कार्य नहीं, बल्कि बीकानेर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का सामूहिक अभियान है।

 


उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में बीकानेर का प्रत्येक नागरिक अपनी श्रद्धानुसार अंशदान देकर सहभागी बन सकता है। कोई श्रमदान करे, कोई आर्थिक सहयोग दे, कोई संसाधन उपलब्ध करवाए — हर प्रकार का सहयोग बाबा भैरवनाथ जी की सेवा में अमूल्य है।

 


जनसंपर्क अभियान के दौरान मनोज सेवक, सुरेंद्र गहलोत, मुरली गहलोत, शशि गहलोत, राकेश सांखला, दीपक सोलंकी, सत्यनारायण कच्छावा एवं भीमराव सेवक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा व्यापारियों एवं आमजन को इस जनसेवा अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: