बीकानेर: शहर के 12 निजी अस्पतालों में इतने दिन से आरजीएचएस सेवा बंद, ये है वजह
बीकानेर: शहर के 12 निजी अस्पतालों में इतने दिन से आरजीएचएस सेवा बंद, ये है वजह
बीकानेर। हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) पिछले 9 दिनों से वेंटिलेटर पर है। जयपुर के एक डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में निजी अस्पताल संचालकों ने योजना का सामूहिक बहिष्कार कर रखा है। नतीजा यह है कि बीकानेर सहित प्रदेश भर के लाखों लाभार्थी दर-दर भटक रहे हैं। जो इलाज अब तक “कैशलेस’ था, उसके लिए मरीजों को अब हजारों रुपए की भारी-भरकम फीस और दवाओं का बिल चुकाना पड़ रहा है।
निजी अस्पतालों के बहिष्कार का सीधा असर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल पर दिख रहा है। सोमवार और मंगलवार को ही आरजीएचएस काउंटर पर 460 नए मरीज पहुंचे। सामान्य दिनों की तुलना में यह संख्या काफी अधिक है। पीबीएम के आउटडोर और इनडोर में अचानक बढ़ी इस भीड़ के कारण वेटिंग पीरियड बढ़ गया है और संसाधनों पर दबाव साफ देखा जा सकता है। दूसरी तरफ पीबीएम हॉस्पिटल में आरसी के बावजूद सर्जिकल आइटम्स की सप्लाई अब तक पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई है। फिलहाल एक लाख सर्जिकल ग्लब्स ही आए हैं। कैनुला, राइस ट्यूब, सीरिंज, कैथेटर, चाती सहित काफी आइटम आने बाकी हैं। यह आइटम मरीजों को खरीदने पड़ रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ