Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पागल कुत्ते के काटने से इतने पशुओं में रैबीज का खतरा, ग्रामीणों में दहशत

Bansal
1 week ago
बीकानेर: पागल कुत्ते के काटने से इतने पशुओं में रैबीज का खतरा, ग्रामीणों में दहशत

बीकानेर: पागल कुत्ते के काटने से इतने पशुओं में रैबीज का खतरा, ग्रामीणों में दहशत 

बीकानेर। जिले की छत्तरगढ़ में सील की लूणखां ग्राम पंचायत अंतर्गत चक 1 एमएमडब्ल्यूएम में एक पागल कुत्ते के काटने से तीन गाएं और एक भेड़ की मौत हो गई है तथा एक गाय को आइसोलेशन में रखा गया है। 1500 से अधिक पशुओं के संक्रमित होने की आशंका है। इन पशुओं का दूध पीने वाले ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के अनुसार चक 1 एमएमडब्ल्यूएम में रेवड़ चराने वाले एक पशुपालक के साथ रहने वाला कुत्ता पागल हो गया था। उसने कई भेड़ों और गायों को काट लिया। घटना तीन दिन पहले की है। अगले ही दिन कुत्ते की मौत हो गई। इस दौरान गायों का दूध और छाछ भी ग्रामीणों ने पी ली। पशुओं को पागल कुत्ते के काट लेने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सरपंच अभिमन्यु सिंह भाटी की सूचना छत्तरगढ़ एसडीएम पवन सुथार, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मुकेश मीणा और वेटरनरी डॉक्टर मोइनुद्दीन पंवार की टीम गांव में पहुंची। एहतियात के तौर पर पशुओं और ग्रामीणों को वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। एंटी रेबीज के पांच सौ वॉयल गोगागेट स्थित जिला पशुपालन अधिकारी कार्यालय से भेजी गई है। आस-पास के गांवों से भी इंजेक्शन मंगवाए गए हैं। डॉ. मुकेश मीणा ने बताया कि ग्रामीणों में खतरे की कोई बात नहीं है। हालांकि दूध पीने से रेबीज नहीं होता। ग्रामीणों के डर को देखते हुए पशुओं का दूध पीने से फिलहाल मना कर दिया गया है।

लूणखां में रैबीज रोधी टीकाकरण शिविर लगाया चक 1 एमएमडब्ल्यूएम में पागल कुत्ते के पशुओं को काटने की घटना के बाद बुधवार को लूणखां पंचायत में रैबीज का वैक्सीनेशन करने के लिए कैंप लगाया गया। मेडिकल टीम ने देर शाम तक लगभग 170 ग्रामीणों को रैबीज की वैक्सीन लगाई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग के डॉ. भूपेंद्र सिंह, मदन लाल और भवानी सिंह की टीम ने 1,500 से अधिक भेड़-बकरियों व अन्य मवेशियों का टीकाकरण शुरू किया। करीब 103 गाय, एक ऊंट और 10 स्ट्रीट डॉग्स का भी वैक्सीनेशन किया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: