खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के बाद अब पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। अब चुनाव की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है लेकिन इससे ठीक पहले राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच आरएलपी सुप्रीमो और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल कल बुधवार को बीकानेर आ रहे हैं। बेनीवाल के बीकानेर आने की सूचना के साथ ही आरएलपी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार बेनीवाल सुबह दस बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहाँ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद जामसर, धीरेरा, लूणकरणसर, महाजन होते हुए गंगानगर के नरसिंहपूरा जाएँगे। पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले बेनीवाल के दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ