Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ट्रॉले ने पिता-पुत्र समेत 3 को रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत

6 months ago
ट्रॉले ने पिता-पुत्र समेत 3 को रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत

ट्रॉले ने पिता-पुत्र समेत 3 को रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में एक ट्रॉले ने पिता-पुत्र समेत 3 लोगों को रौंद डाला। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा सदर थाना इलाके में NH-62 पर हुआ। गांव भगवानसर और सरदारगढ़ मोड़ के बीच रविवार शाम करीब सवा 6 बजे हुए इस हादसे में पिता-पुत्र के अलावा उनका एक साथी भी शामिल है। हादसा उस समय हुआ जब 2 बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार सड़क किनारे गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रॉले के ड्राइवर ने उन्हें बचाने की कोशिश में ट्रॉले को सड़क से नीचे उतार दिया, लेकिन ट्रॉला एक बाइक पर सवार 3 लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। मृतकों की पहचान सिंधुवाला निवासी आदराम (50) पुत्र रतीराम नायक, उनके बेटे रामकुमार (32) और 4केएसआर श्योपूरा निवासी इमीलाल (48) पुत्र सहीराम मेघवाल के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को केवल मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: