Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

भात भरकर लौट रहे थे, तभी एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, दादा-पोते की मौत

rk
2 months ago
भात भरकर लौट रहे थे, तभी एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, दादा-पोते की मौत

भात भरकर लौट रहे थे, तभी एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, दादा-पोते की मौत 
सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। कार के एयरबैग खुलने से कार ड्राइवर धारा सिंह मीणा जान बच गई। जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 2 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। 

हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले दादा-पोते है। मृतकों की पहचान रामफूल मीणा और आकाश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रवाजना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से 5 घायलों में से कमलेश और रामफूल को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। वहीं, पायल, पलक और अजय का सवाई माधोपुर के अस्पताल में उपचार जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: