बीकानेर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
बीकानेर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर 10 पर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बान्द्रा बास निवासी सोनू पुत्र शबीर खान अपने साथियों अमन और समीर के साथ मोटरसाइकिल से घड़सीसर से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन की तलाश जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ