विवेक नगर में सड़क क्षतिग्रस्त बारिश में भर जाता है पानी जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं
विवेक नगर में सड़क क्षतिग्रस्त
बारिश में भर जाता है पानी जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं
बीकानेर | विवेक नगर में कई सालों से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। मौहल्ले की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे यहां के राहगीरों व आने जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के दिनों में यहां के बाशिंदों की मुसीबत और अधिक बढ़ जाती है। घरों के आगे पानी जमा होने के चलते वह निकल नहीं पाते। स्कूली वाहन चालक भी खासतौर से यहां पानी भरा होनो के कारण नौनिहालों को लाने-ले जाने में कतराते है। रही सही कसर सीवर का नाला ओवरफ्लो होने से पूरी हो जाती है। इसके लिए यहां के बाशिन्दों ने अनेक बार निवर्तमान पार्षद व नगर निगम को सूचित किया लेकिन आज भी समस्या जस की तस बनी है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ