Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

रोडवेज और लोक परिवहन बस स्टाफ में मारपीट, रोडवेज स्टाफ का आरोप - 10-12 जने मारपीट कर भागे, पिस्टल से उड़ाने की धमकी दी

1 week ago
रोडवेज और लोक परिवहन बस स्टाफ में मारपीट, रोडवेज स्टाफ का आरोप - 10-12 जने मारपीट कर भागे, पिस्टल से उड़ाने की धमकी दी

रोडवेज और लोक परिवहन बस स्टाफ में मारपीट, रोडवेज स्टाफ का आरोप - 10-12 जने मारपीट कर भागे, पिस्टल से उड़ाने की धमकी दी

श्रीगंगानगर। जिले के करणपुर बस स्टैंड पर रोडवेज बस के स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोक परिवहन बस के मालिक और उसके भतीजे ने रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित स्टाफ ने करणपुर थाने में शिकायत दी है और बताया कि बस खड़ी करने और सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था।

बस स्टैंड पर दोनों पक्षों में झगड़ा

रोडवेज बस के ड्राइवर जयदेव सिंह और कंडक्टर मंगा सिंह ने शिकायत में बताया कि शनिवार को करणपुर बस स्टैंड पर रोडवेज और लोक परिवहन के स्टाफ के बीच बस खड़ी करने और सवारियां बैठाने को लेकर विवाद हुआ था।

रविवार सुबह फिर हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजकर 20 मिनट पर जिंदी बस सर्विस का मालिक और उसका भतीजा सोनू बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ बस स्टैंड पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रोडवेज बस को रवाना नहीं होने दिया और विवाद शुरू कर दिया।

पीड़ित स्टाफ का आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने चांदी का कड़ा और सोने की चेन छीन ली। इसके बाद वे मौके से चले गए।

पिस्टल से मारने की धमकी का आरोप

रोडवेज स्टाफ का कहना है कि आरोपी जाते समय धमकी देकर गए कि शाम को पिस्टल से उड़ा देंगे। फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस थाने में केस दर्ज नहीं हुआ है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: