रोडवेज कर्मी व लोक परिवहन चालक-परिचालक: धारदार हथियार से वार करने का प्रयास
रोडवेज कर्मी व लोक परिवहन चालक-परिचालक: धारदार हथियार से वार करने का प्रयास
बीकानेर। लूणकरणसर में सवारी को लेकर रोडवेजकर्मी व लोक परिवहन बस चालक, परिचालक आमने-सामने हो गए। इस दौरान लोक परिवहन बस चालक व परिचालक ने धारदार हथियार से रोडवेज कर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया, गनीमत रही कि बस स्टेंड पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। जिसे देखकर मौके पर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। इस घटना के बाद रोडवेजकर्मी संतोष सिंह व परजीत सिंह निवासी पदमपुर ने पुलिस थाने में परिवाद दिया है। जिसमें बताया कि 13 जनू को साढ़े बारह बजे वे रोडवेज बस लेकर लूणकरणसर पहुंचे थे। लूणकरणसर में सवारी बैठी तो लोक परिवहन बस के चालक व परिचालक गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने समझाईश कि तो लोक परिवहन बस के चालक व परिचालक धारदार हथियार लेकर उन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान रोडवेज बस के चालक कुलदीप एवं अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। रोडवेज कर्मियों का आरोप है कि उनसे टिकट मशीन, नकदी किराया छीन लिया। मारपीट में चालक कुलदीप सिंह को चोटें आई। जिसका मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ