Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

RTE Admission :6.34 लाख आवेदनों की आज निकलेगी लॉटरी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

rk
2 months ago
RTE Admission :6.34 लाख आवेदनों की आज निकलेगी लॉटरी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

RTE Admission :6.34 लाख आवेदनों की आज निकलेगी लॉटरी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

खुलासा ऑनलाइन। राजस्थान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार राज्यभर से करीब 6.34 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को इन आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। शिक्षामंत्री मदन दिलावर सुबह 11 बजे पाली जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन जुड़कर लॉटरी प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके बाद अभिभावक अपने बच्चों का चयन आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

आरटीई राजस्थान लॉटरी 2026-27 का रिजल्ट ऐसे करे चेक
राजस्थान में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए निकाली गई लॉटरी का रिजल्ट अभिभावक ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं—स्कूल लॉगिन के माध्यम से या फिर आवेदन की जानकारी दर्ज करके। नीचे दी गई प्रक्रिया के जरिए आप स्कूल के स्थान के आधार पर भी लॉटरी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

१. सबसे पहले आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
२. होमपेज पर “स्कूल एडमिशन स्टेटस” या “लॉटरी रिजल्ट” विकल्प पर क्लिक करें।
३. इसके बाद “स्कूल के स्थान के अनुसार” विकल्प चुनें।
४. अब ड्रॉप-डाउन मेनू में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत/यूएलबी, गांव या वार्ड और स्कूल का नाम चुनें।
५. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
६. सबमिट करते ही संबंधित स्कूल की लॉटरी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम या आवेदन संख्या खोज सकते हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार लॉटरी के बाद चयनित विद्यार्थियों के निःशुल्क प्रवेश की आगे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #khulasa news #KHULASAONLINE #rte-admissions
Share: