Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता रूघनाथ सिंह भाटी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Bansal
6 hours ago
पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता रूघनाथ सिंह भाटी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता रूघनाथ सिंह भाटी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

श्रीकोलायत। कोलायत क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता रूघनाथ सिंह भाटी का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद कोलायत सहित हदां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई।
रूघनाथ सिंह भाटी का क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय योगदान रहा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ग्राम स्तर से की और हदां ग्राम पंचायत के दूसरे सरपंच रहे। वे कुल तीन बार हदां के सरपंच चुने गए, जिनमें एक बार निर्विरोध सरपंच भी रहे। इसके बाद उन्होंने कोलायत पंचायत समिति के प्रधान की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 1989 में वे कोलायत पंचायत समिति के प्रधान रहे।

रूघनाथ सिंह भाटी बाद में बीकानेर के उपजिला प्रमुख भी रहे। कांग्रेस के सक्रिय नेता के रूप में उन्होंने क्षेत्र की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। वे कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। इसके अलावा उन्होंने कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। क्षेत्रीय राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण कांग्रेस संगठन और स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भूमिका रही। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख जताया।

रूघनाथ सिंह भाटी के पुत्र भंवर सिंह भाटी ने भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे कोलायत विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे और राजस्थान सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।  भंवर सिंह भाटी 2013 और 2018 में राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे तथा 2018 से राज्य सरकार में मंत्री पदों पर रहे। 

रूघनाथ सिंह भाटी के निधन पर कोलायत क्षेत्र के पूर्व सरपंचों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक-राजनीतिक लोगों ने शोक व्यक्त किया। देवी सिंह रावलोत, मोहनलाल विश्वकर्मा, रामेश्वरलाल भूतड़ा, फुरोज खान, मुनीराम सेन, ओमप्रकाश सेन, मदनलाल चौहान, शिवलाल, मोहनदान चारण, रामदास रांकावत और मघाराम गोदारा सहित अनेक लोगों ने संवेदना व्यक्त की।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: