Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल भी हुआ महंगा, सेंसेक्स में 1000 अंकों की गिरावट

Bansal
4 months ago
डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल भी हुआ महंगा, सेंसेक्स में 1000 अंकों की गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल भी हुआ महंगा, सेंसेक्स में 1000 अंकों की गिरावट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार 18 मई को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया 20 पैसे टूटकर पहली बार 96.18 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट

मिडिल ईस्ट तनाव का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सेंसेक्स करीब 1000 अंक यानी 1.34 प्रतिशत गिरकर 74,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 300 अंक यानी 1.32 प्रतिशत टूटकर 23,300 के आसपास पहुंच गया है। बाजार में सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है।

सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,780 | 22,558
सपोर्ट जोन वह स्तर होता है जहां बाजार को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। इस स्तर पर खरीदारी बढ़ने की संभावना रहती है।

रेजिस्टेंस जोन: 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382 | 24,450
रेजिस्टेंस वह स्तर होता है जहां बाजार को ऊपर जाने में रुकावट का सामना करना पड़ता है। इस स्तर के पार होने पर तेजी की संभावना बढ़ जाती है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली आने वाले दिनों में बाजार और रुपए पर दबाव बनाए रख सकती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: