Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पूर्व पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे देहात अध्यक्ष सियाग, घर पर लगाया डरो मत का पोस्टर

Bansal
2 weeks ago
पूर्व पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे देहात अध्यक्ष सियाग, घर पर लगाया डरो मत का पोस्टर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनाव की बदलती राजनीति के बीच देशनोक से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर एसीबी द्वारा बीते दिनों पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद अब देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग अपने कार्यकर्ताओं के साथ मूंधड़ा के आवास पर पहुंचे और डरो मत का पोस्टर लगाया। 
कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी का डरो मत संदेश लेकर देशनोक में मूंदड़ा के निवास पर पहुँचे।

 

 इस दौरान उन्होंने मूंदड़ा के घर पर डरो मत संदेश वाला पोस्टर लगाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि दबाव और कार्रवाई के इस दौर में कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सियाग ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एसीबी की कार्रवाई के जरिए मूंदड़ा को डराने और राजनीतिक दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सरकारी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।

 


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संदेश साफ है डरो मत। कांग्रेस इसी संदेश के साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ खड़ी है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: