Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में एसीबी के एक्शन का प्रकरण: देहात अध्यक्ष बिशनाराम ने पूर्व विधायक बिहारीलाल पर लगाए गंभीर आरोप

Bansal
3 months ago
बीकानेर में एसीबी के एक्शन का प्रकरण: देहात अध्यक्ष बिशनाराम ने पूर्व विधायक बिहारीलाल पर लगाए गंभीर आरोप

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई के मामले में लगातार मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी को लेकर आज देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में एक प्रेस कांफ्रेस की गयी। 

 


सियाग ने आज एसीबी द्वारा बीज निगम के निदेशक पर की गयी कार्रवाई के मामले में अब बीकानेर के नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई पर गंभीर आरोप लगाए है । सियाग ने कहा कि जुगल किशोर को जहां से एसीबी ने पकड़ा था। वो बिहारी लाल विश्नोई का फ्लेट है। वहीं सियाग ने कहा कि नोखा में एक फर्म है।

 

जिसमें जुगल किशोर के साथ बिहारीलाल के निजी रिश्तेदार पार्टनर है। सियाग ने कहा कि किरोड़ी मीणा की मिलीभगत तो है ही साथ ही बिहारी विश्नोई, पब्बाराम विश्नोई की भी मिलीभगत है और ये सब मिलकर पैसों की बंदरबांट कर रहे थे। सियाग ने मांग की है कि एसीबी ने इन सबके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करे।

 

बता दें कि बीते दिनों एसीबी ने बीकानेर में बीज निगम के निदेशक सहित कई लोगों को करोड़ों की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा था। आरोप है कि बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर द्वारा व्यापारियों से उगाही के नाम पर यह पैसे एकत्रित किए गए थे।

 

एसीबी की टीम इस पूरे प्रकरण को लेकर जांच में जुटी है और आरोपियों को 12 तक रिमांड पर लिया गया है। आज प्रेस वार्ता के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा के इस्तीफे की भी मांग की गयी।इस दौरान कांग्रेस नेता शिमला बावरी, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, जिया उर रहमान, आनंद सिंह सोढ़ा मौजूद रहें। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: