खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में सदर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत गंगानगर चौराहे से भुट्टों के चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर एक युवक साहिल उर्फ मोनू को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोन के पास से पुलिस ने 07.48 ग्राम अवैध एमडी मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ