Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

साध्वी प्रेम बाईसा का निधन, मौत के 4 घंटे बाद सोशल मीडिया पर आया कथित सुसाइड नोट

rk
4 months ago
साध्वी प्रेम बाईसा का निधन, मौत के 4 घंटे बाद सोशल मीडिया पर आया कथित सुसाइड नोट

साध्वी प्रेम बाईसा का निधन, मौत के 4 घंटे बाद सोशल मीडिया पर आया कथित सुसाइड नोट

जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा का बुधवार शाम निधन हो गया। मामला उस समय पेचीदा हो गया, जब डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के करीब चार घंटे बाद उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित सुसाइड नोट पोस्ट किया गया। एसीपी (वेस्ट) छवि शर्मा के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:30 बजे साध्वी को उनके पिता और एक युवक कार से पाल रोड स्थित प्रेक्षा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद साध्वी के शव को उनके पिता महात्मा गांधी हॉस्पिटल या मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाने की बजाय बोरानाडा स्थित आश्रम ले गए। बाद में बोरानाडा पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया।

बुखार और इंजेक्शन की बात आई सामने

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साध्वी को बुखार था। आश्रम में ही एक कंपाउंडर को बुलाकर इंजेक्शन लगवाया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे निढाल हो गईं। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है। प्रेक्षा हॉस्पिटल के डॉ. प्रवीण जैन ने बताया कि साध्वी को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जांच में स्पष्ट हो गया था कि मौत पहले ही हो चुकी थी।

एंबुलेंस लेने से किया इनकार

डॉ. जैन के अनुसार, उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी और हॉस्पिटल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की पेशकश भी की, लेकिन साध्वी के पिता ने एंबुलेंस लेने से इनकार कर दिया और शव को निजी कार से ले जाने की बात कही। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। मामले में सोशल मीडिया पर आए कथित सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner
Share: