Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

सेना की जिप्सी से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, साथी घायल, पढ़े खबर

1 month ago
सेना की जिप्सी से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, साथी घायल, पढ़े खबर

सेना की जिप्सी से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, साथी घायल, पढ़े खबर 

खुलासा न्यूज़। राजियासर थाना क्षेत्र के गोपासर–अर्जुनसर मार्ग पर फूलेजी के पास बुधवार को सेना की जिप्सी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मदनलाल (30) पुत्र हंसराज देदड़, निवासी चक 5 आरएम (रघुनाथपुरा) के रूप में हुई है। घायल अनिल पुत्र हनुमानाराम, निवासी गांव धांधड़ा बताया गया है। दोनों रिश्तेदार थे और 20 फरवरी को होने वाली बड़े भाई की शादी के निमंत्रण कार्ड देने लूणकरणसर जा रहे थे।

एएसआई छैल सिंह के मुताबिक, जैसे ही बाइक फूलेजी के पास पहुंची, अर्जुनसर की ओर से आ रही सेना की जिप्सी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मदनलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई कुलदीप ने सेना की जिप्सी चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: