Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ग्राम उत्थान शिविर में सरपंच से मारपीट, ग्राम सेवक को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

rk
4 months ago
ग्राम उत्थान शिविर में सरपंच से मारपीट, ग्राम सेवक को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

ग्राम उत्थान शिविर में सरपंच से मारपीट, ग्राम सेवक को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज  

खुलासा न्यूज़। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में ग्राम उत्थान शिविर के दौरान सरपंच के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और ग्राम सेवक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी भगवानाराम पुत्र धन्नाराम कुम्हार, निवासी कानासर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह कानासर ग्राम पंचायत का सरपंच है और 31 जनवरी को ग्राम पंचायत मुख्यालय कानासर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। दोपहर करीब 3 बजे गांव के हडमानाराम यादव, उसकी पत्नी सुगनी देवी, पुत्रवधू गुड्डी देवी और रवि पुत्र जयपाल यादव शिविर में पहुंचे और ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच के कक्ष में जाकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि समझाइश के बावजूद उन्होंने टेबल पर रखे कागजात, शीशा और कैंची को फेंकते हुए गेट पटक दिया तथा कैंची से हमला करने का भी प्रयास किया। बीच-बचाव में ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र चाहर सहित शिविर में मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, लेकिन इस घटना से शिविर की कार्यवाही प्रभावित हुई। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे दुर्गाराम पुत्र हडमानराम मौके पर पहुंचा और सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एसआई सुरेन्द्र कुमार को सौंपी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #Breaking News
Share: