Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

पापों से मुक्ति और दुखों का नाश करता है सत्संग : स्वामी श्री शिवेन्द्राश्रम जी महाराज

rk
2 weeks ago
पापों से मुक्ति और दुखों का नाश करता है सत्संग : स्वामी श्री शिवेन्द्राश्रम जी महाराज

पापों से मुक्ति और दुखों का नाश करता है सत्संग : स्वामी श्री शिवेन्द्राश्रम जी महाराज
बीकानेर। सत्संग ही एकमात्र ऐसा साधन है जो आपको मोह-लोभ, काम-क्रोध से मुक्त कर सकता है। ईश्वर ने मनुष्य योनि को सत्संग एक ऐसा माध्यम प्रदान किया है जिससे वह अपने पापों से मुक्त होकर मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। उक्त उद्गार दंडी स्वामी श्री शिवेन्द्राश्रम जी महाराज ने रविवार को जस्सूसर गेट स्थित पाराशर भवन में साधक और सत्संग प्रवचन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। भगवती भद्रकाली शक्तिपीठ राजलदेसर के पीठाधीश्वर श्री शिवेन्द्राश्रम जी महाराज ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पाराशर भवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं को सत्संग की महत्ता बताते हुए कहा कि देव-मुनि, वेद-शास्त्रों सबमें सत्संग को सर्वोपरि माना गया है। सत् और संग यानि सत्य का संग करना ही सत्संग है, और सत्य केवल ईश्वर है। ईश्वर का संग करोगे तो निश्चित रूप से मनुष्य जीवन सफल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि रोजाना कुछ समय सत्संग को दिया जाए तो वह समय आपके अध्यात्म का बहुपयोगी समय रहेगा। दान-धर्म, व्रत-उपवास चाहे कुछ भी करो, लेकिन सत्संग प्रभु का संकीर्तन नहीं किया तो मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा। आयोजन से जुड़े मनमोहन व्यास ने बताया कि सामाजिक चेतना और युवा पीढ़ी को सत्य सन्मार्ग से जोड़ने के  उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इन संस्थाओं ने किया सम्मान
मनमोहन व्यास ने बताया कि दंडी संन्यास दीक्षा के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर विप्र फाउंडेशन, पाडाय माता मंदिर ट्रस्ट, पारीक समाज सार्वजनिक संपति ट्रस्ट, पंडित बाबूलाल शास्त्री बोध संस्थान सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वामी श्री शिवेन्द्राश्रम जी महाराज का अभिनंदन किया गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान पंडित बृजलाल शर्मा, पंडित राजेंद्र किराडू, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, उद्यमी राजेश चूरा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, पारीक समाज के अध्यक्ष भंवर लाल व्यास, पाड़ाय माता पारीक सेवा समिति के सचिव दयाशंकर तिवाड़ी, गणेश दत्त व्यास, ज्ञानोदय समिति के गिरिराज पारीक, भाजपा नेता संपत पारीक, उपेंद्र शर्मा, एसपी जोशी, सुनील जोशी, मालचंद व्यास, नारायण पारीक, दीपक हर्ष, मदन मोहन व्यास, महेंद्र चूरा, सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

 
 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: