Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

5 राशियों पर पूरे सावन रहेगी भोलेनाथ की कृपा, ग्रहों की चाल दिलाएगी लाभ

7 hours ago
5 राशियों पर पूरे सावन रहेगी भोलेनाथ की कृपा, ग्रहों की चाल दिलाएगी लाभ

5 राशियों पर पूरे सावन रहेगी भोलेनाथ की कृपा, ग्रहों की चाल दिलाएगी लाभ

 देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पवित्र महीना आरंभ हो चुका है. धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास माने जाने वाले इस माह में इस बार ज्योतिषीय लिहाज से भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सावन के दौरान जहां एक ओर कर्मफलदाता शनि वक्री चाल चल रहे हैं, नहीं दूसरी तरफ देवगुरु बृहस्पति का मिथुन पुष्य नक्षत्र गोचर और बुध का उदय बड़े लाभ दिलाएगा.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ खास राशियों के जातकों के लिए यह अवधि किसी वरदान से कम नहीं साबित होगी. आइए जानते हैं कि सावन के इस पावन महीने में किन भाग्यशाली राशियों को बंपर लाभ मिलने के योग हैं. 

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना अत्यंत शुभ संकेत लेकर आया है. महादेव की कृपा से आपके लंबे समय से अटके हुए और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के प्रयास सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी.  इस दौरान आपको नए अवसर और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. 

2. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए सावन का यह समय राहत और तरक्की दोनों लेकर आया है.  भाग्य का पूरा साथ मिलने से व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी.  परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.  आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. 

3. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों का इस सावन में आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा.  करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन सुनहरे मौके हाथ लगेंगे. उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ जनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.  यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे अनुकूल है. 

4. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना भाग्य के दरवाजे खोलने वाला साबित होगा.  आकस्मिक धन लाभ और आर्थिक मामलों में जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं.  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मनचाहा जॉब मिल सकता है, साथ ही परिवार में किसी अच्छी खबर के आने से मन प्रसन्न रहेगा. 

5. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए सावन का महीना भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आया है.  व्यापार में नए और भरोसेमंद साझेदार (Partners) मिलने से लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. पारिवारिक जीवन में शांति, प्रेम और सौहार्द का माहौल बना रहेगा. 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: