Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एसबीआई तिलक नगर शाखा का नवीन परिसर में शुभारंभ, 71वाँ बैंक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

3 weeks ago
एसबीआई तिलक नगर शाखा का नवीन परिसर में शुभारंभ, 71वाँ बैंक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 71वें बैंक दिवस के अवसर पर तिलक नगर शाखा, बीकानेर के नवीन परिसर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बैंक अधिकारियों, ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


समारोह के मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (डीजीएम)  सौम्य रंजन साहू थे। उनके साथ क्षेत्रीय प्रबंधक सुजीत कुमार सुमन (बीकानेर उत्तर), क्षेत्रीय प्रबंधक  अभिषेक माथुर (बीकानेर दक्षिण), सहायक महाप्रबंधक तुलछी राम बरवार, मुख्य प्रबंधक लक्ष्मण राम मोदीसिया, मुख्य प्रबंधक सत्यव्रत शर्मा, डीजीएस मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय सचिव रूपेश शर्मा तथा शाखा प्रबंधक मनोज सैनी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


नवीन शाखा परिसर आधुनिक सुविधाओं, बेहतर स्थान, सुगम पहुँच तथा ग्राहक-अनुकूल वातावरण से सुसज्जित है, जिससे ग्राहकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों के प्रति एसबीआई की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विश्वास, उत्कृष्ट सेवा एवं ग्राहक संतुष्टि के साथ भविष्य में भी बेहतर बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, ग्राहकों, शुभचिंतकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: