79 वर्षों का गौरवमयी इतिहास समेटे श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल इस सत्र में 100 बालिकाओं को देगी स्कॉलरशिप
79 वर्षों का गौरवमयी इतिहास समेटे श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल इस सत्र में 100 बालिकाओं को देगी स्कॉलरशिप
शिक्षा के साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाया देना एसबीएमएम का प्रमुख उद्देश्य : गजेन्द्र सिंह राठौड़
बीकानेर। आजादी के बाद 1947 से बीकानेर में जूनागढ़ के पीछे स्थित श्री बीकानेर महिला मंडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल अपने ऐतिहासिक 79 वर्षों के इतिहास में लाखों बालिकाओं का शिक्षा व करियर के क्षेत्र में भविष्य संवार चुकी है। 79 वर्ष अपने आप में गौरवमय अवधि है जब कोई संस्थान शिक्षा के प्रति पूर्णत: समर्पित हो। श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल के डायरेक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस सत्र में 100 बालिकाओं को स्कॉलरशिप देने का निर्णय लिया गया है। यह स्कॉलरशिप कक्षा छठी से बारहवीं तक की मेधावी एवं जरुरतमंद छात्राओं को प्रदान की जाएगी। केटेगरी वाइज 70 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। प्रिंसिपल संजू कंवर राठौड़ ने बताया कि 2026-27 सत्र सकारात्मक ऊर्जा के साथ शुरू कर दिया गया है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, समय की पाबंदी, पर्यावरण संरक्षण, नियमित गीता क्लासेज, करियर सेमिनार, संस्कार निर्माण शिविर, मोटिवेशनल सेवाएं मनोचिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर, केलिग्राफी, अबेकस, हैंड राइटिंग, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, लैंग्वेज स्पोकन, कम्प्यूटर क्लासेज की नियमित क्लासेज लगाई जाती है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स गतिविधियां भी उत्साह के साथ करवाई जाती है। सुबह स्कूल व शाम को खेल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जिसमें मुख्यत: टेबल टेनिस बैडमिंटन, जूडो कराटे, खोखो व नेटबॉल आदि खेल सिखाए जाते हैं। पिछले वर्ष भी खेल स्पर्धाओं में विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। प्ले ग्रुप से 12वीं तक आटर््स, कॉमर्स व साइंस के विद्यार्थियों का इस बार का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ