Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में फिर लौटी भीषण गर्मी, 45 डिग्री पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी

2 months ago
बीकानेर में फिर लौटी भीषण गर्मी, 45 डिग्री पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी

बीकानेर में फिर लौटी भीषण गर्मी, 45 डिग्री पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी

बीकानेर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही मरुधरा में एक बार फिर हीटवेव का नया दौर शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों की राहत के बाद रविवार को तेज धूप और गर्म शुष्क हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आसमान पूरी तरह साफ रहने और हवा में नमी का स्तर घटकर महज 14 फीसदी रहने से गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया। दोपहर के समय तीखी धूप के कारण शहर की सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग घरों व दफ्तरों में रहने को मजबूर दिखे।

रविवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है।

अगले 48 घंटे और बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार से दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दोपहर के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में रातें भी गर्म रह सकती हैं और तापमान नए रिकॉर्ड छू सकता है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: