Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

चालान को लेकर आरटीओ इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की, सस्पेंड करवाने की धमकी दी; हाईवे के बीच में बस लगाकर जाम किया

rk
2 months ago
चालान को लेकर आरटीओ इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की, सस्पेंड करवाने की धमकी दी; हाईवे के बीच में बस लगाकर जाम किया

चालान को लेकर आरटीओ इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की, सस्पेंड करवाने की धमकी दी; हाईवे के बीच में बस लगाकर जाम किया

जयपुर।जयपुर में चालान को लेकर RTO इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। रोड के बीच बस लगाकर हाईवे जाम कर RTO उड़नदस्ते के साथ बदसलूकी की। पॉलिटिकल पावर का हवाला देकर सस्पेंड करवाने की धमकी दी। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में RTO इंस्पेक्टर की ओर से राजकार्य में बाधा व हाईवे जाम करने का मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने बताया- आरटीओ जयपुर-फर्स्ट देवेन्द्र सिंह (37) की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह का आरोप है कि 27 मार्च की रात उड़नदस्ते पर जवानों के साथ वह ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 10 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के रोटरी सर्किल पर उड़नदस्ते की ओर से वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।

जयपुर से ऋषिकेश जा रही रिंकू ट्रेवल्स की सवारियों से भरी बस को चैकिंग के लिए रोका गया। बस रोकते ही उड़नदस्ते पर तैनात स्टाफ से ड्राइवर अरुण सिंह और उसके साथी दिनेश ने गाली-गलौज कर बदसलूकी की। दोनों आरोपियों की ओर से धमकाकर चालान कार्रवाई करने से रोका गया।

RTO इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह के समझाने के दौरान आरोपियों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। पॉलिटिकल पावर का हवाला देकर नौकरी से बर्खास्त करवाने की धमकी दी। पूरे स्टाफ को सस्पेंड करवाने की कहकर बस को बीच रोड पर लगाकर हाईवे जाम कर दिया। ट्रैफिक बाधित होने पर जाम में फंसे बस संचालकों की ओर से हमला होने के डर के चलते RTO उड़नदस्ते को वहां से हटाया गया।

पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना देकर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस का जाब्ता बुलाया गया। पुलिस की ओर से जाम को खुलवाकर बस को जब्त कर सवारियों को दूसरी गाड़ी से रवाना किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में इंस्पेक्टर की ओर से हाईवे जाम व राजकार्य में बाधा का मामला शनिवार को दर्ज करवाया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: