न्यायालय पार्किंग में श्रमदान का लगातार दूसरा रविवार, दो ट्रॉली कचरा हटाया
न्यायालय पार्किंग में श्रमदान का लगातार दूसरा रविवार, दो ट्रॉली कचरा हटाया
बीकानेर, 20 सितम्बर। “हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम” के संकल्प के साथ चल रहे टीम आवर फॉर नेशन के साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास स्थित न्यायालय पार्किंग एवं सार्वजनिक पार्क क्षेत्र में लगातार दूसरे सप्ताह सामूहिक श्रमदान किया गया।
आज के अभियान में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कचरे एवं झाड़ियों से भरकर डंपिंग यार्ड भेजी गईं। पिछले रविवार को जिस पार्किंग क्षेत्र का एक हिस्सा सफाई के लिए शेष रह गया था, उसे आज पूरी तरह साफ किया गया। सफाई के बाद पार्किंग क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल गया और क्षेत्र साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित नजर आया।
अभियान को विशेष महत्व तब मिला जब जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी विज अपनी धर्मपत्नी के साथ स्वयं श्रमदान में शामिल हुए। एडीएम सिटी श्रीमती रीना भी मौके पर पहुंचीं और अभियान का अवलोकन किया।
बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से श्रमदान किया। वहीं नगर निगम की टीम भी अपने सफाई उपकरणों के साथ अभियान में शामिल हुई और पूरे क्षेत्र की सफाई में गंभीरता से जुटी रही। प्रशासन, न्यायिक क्षेत्र, अधिवक्ताओं, नगर निगम कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक साथ श्रमदान करना अभियान की सामूहिक भावना का प्रभावी उदाहरण रहा।
अभियान में टीम आवर फॉर नेशन की ओर से डॉ. फ़ारूक़, सीए सुधीश शर्मा, सीए वसीम रज़ा, डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी, गुरुमोहन सेठी, सुशील यादव, इन्द्र सिंह, रमेश उपाध्याय, किशोर भाटिया, कंवर सिंह, वंदना शर्मा, दीपा सिंह, सुरभि शर्मा, यशस्वी पाराशर, डॉ. रोहित व्यास एवं देवेन्द्र शास्त्री सहित अनेक सदस्यों ने श्रमदान किया।
बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित, सचिव हेमंत सिंह चौहान, पूर्व सचिव भंवर लाल बिश्नोई, एडवोकेट विजयपाल शेखावत, एडवोकेट अरविंद चौधरी, एडवोकेट ताराचंद उपाध्याय, एडवोकेट रामनिवास बिश्नोई सहित अन्य अधिवक्ताओं एवं बार कर्मचारियों ने सहभागिता की। नगर निगम की टीम ने भी सफाई कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
टीम आवर फॉर नेशन की ओर से कहा गया कि स्वच्छता का वास्तविक प्रभाव तभी दिखाई देता है, जब समाज के हर वर्ग की भागीदारी इसमें शामिल हो। सामूहिक श्रमदान से न केवल कचरा हटता है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों के प्रति जिम्मेदारी और अपनत्व की भावना भी मजबूत होती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ