Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पिछले काफी समय से न्यूनतम वेतन से कम वेतन भुगतान को लेकर भडक़े सुरक्षा गार्ड

rk
1 month ago
पिछले काफी समय से न्यूनतम वेतन से कम वेतन भुगतान को लेकर भडक़े सुरक्षा गार्ड


पिछले काफी समय से न्यूनतम वेतन से कम वेतन भुगतान को लेकर भडक़े सुरक्षा गार्ड
बीकानेर।  जिले में विभिन्न विभागों व संस्थानों में ठेका व संविदा पर कार्यरत सुरक्षा गार्ड कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। गार्ड कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान सरकार के श्रम विभाग द्वारा 7 अक्टूबर 2024 को जारी राजपत्र के अनुसार संशोधित न्यूनतम मजदूरी लागू करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित नई मजदूरी दरों के अनुसार अकुशल श्रमिक के लिए ₹9600, अद्र्धकुशल के लिए ₹10572, कुशल के लिए ₹11544 और उच्च कुशल श्रमिक के लिए 13504 प्रतिमाह तय किए गए हैं। इसके बावजूद कई संस्थानों में सुरक्षा गार्डों को इससे कम भुगतान किया जा रहा है, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है।
गार्ड कर्मचारियों का कहना है कि उनका कार्य अत्यंत जिम्मेदारी और सतर्कता से जुड़ा होता है, फिर भी उन्हें उचित वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी गार्ड कर्मचारियों को संशोधित वेतन तुरंत लागू किया जाए और पूर्व में कम भुगतान का अंतर भी दिलवाया जाए। सुरक्षा गार्ड ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से मिलने का फैसला किया है।
गार्ड कर्मचारियों की मुख्य मांगें .संशोधित न्यूनतम वेतन तुरंत लागू किया जाए .पिछली अवधि का बकाया अंतर भुगतान दिलाया जाए .ठेकेदार/संस्था के खिलाफ जांच व कार्रवाई हो .भविष्य में न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: