Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कूलर में बेहोशी की दवा डाली, सो रही महिलाओं के गहने तक उतार ले गए

2 weeks ago
कूलर में बेहोशी की दवा डाली, सो रही महिलाओं के गहने तक उतार ले गए

कूलर में बेहोशी की दवा डाली, सो रही महिलाओं के गहने तक उतार ले गए

चूरू। वार्ड 21 स्थित कायमनगर में रविवार रात दो घरों में घुसे नकबजन 82 हजार रुपए सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। परिजनों का आरोप है कि नकबजनों ने परिजनों को गहरी नींद में रखने के लिए कूलर में बेहोशी की दवा (स्प्रे) डाल दी। इसके बाद बेखौफ होकर सो रही महिलाओं के शरीर से पहने हुए गहने तक उतार लिए। जाते समय बदमाश कमरों के बाहर कुंडी भी लगा गए। सोमवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो सिर भारी था और सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। घटना को लेकर सदर थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया किसी बाहरी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि स्थानीय बदमाशों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इस गिरोह ने एक अन्य मकान में भी घुसने का प्रयास किया था, लेकिन वहां नाकाम रहे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन सोमवार देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।

नकबजनों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने घर की अलमारियां खंगालने के साथ-साथ सो रही महिलाओं के कानों की बालियां और गले में पहने सोने के जेवरात तक उतार लिए। बेहोशी के कारण पीड़ितों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस के अनुसार कायमनगर के आतिफ पुत्र अलताफ हुसैन ने रिपोर्ट दी कि वह रविवार रात मां, भाई व बहन के साथ घर में सो रहा था। रात करीब एक बजे घर में घुसे नकबजन मां के गले व कान में पहने जेवरात और घर में रखे 50 हजार रुपए ले गए।  

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: