Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भैरुजी गली में कई दुकानों पर नामी कंपनियों के नकली समान बेचने पर अलग अलग मामला दर्ज

1 month ago
भैरुजी गली में कई दुकानों पर नामी कंपनियों के नकली समान बेचने पर अलग अलग मामला दर्ज


भैरुजी गली में कई दुकानों पर नामी कंपनियों के नकली समान बेचने पर अलग अलग मामला दर्ज
 बीकानेर। शहर के तोलियासर भैरूजी गली स्थित कई दुकानों पर नामी कंपनियों के नकली सौंदर्य प्रसाधन बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लक्मे कंपनी की लीगल प्रतिनिधि नयन तारा डेमी ने कोटगेट पुलिस थाने में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए हैं।पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया गया है कि मोहल्ला व्यापारियान निवासी अबुजर पुत्र मोहम्मद रिजवान, कैफ पुत्र फारूख, अबुजर पुत्र जलालुद्दीन तथा जोशीवाड़ा निवासी मनोज कुमार मोदी अपनी दुकानों पर लक्मे कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेच रहे थे। आरोप है कि आरोपियों के पास संबंधित उत्पादों की खरीद अथवा बिक्री से जुड़े कोई अधिकृत दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे तथा असली उत्पादों की जगह नकली सामान ग्राहकों को बेचा जा रहा था, जिससे कॉपीराइट अधिनियम का उल्लंघन हुआ।शिकायत के अनुसार कैफ की दुकान से लक्मे कंपनी के 53 नकली उत्पाद, अबुजर पुत्र जलालुद्दीन की दुकान से 48 नकली उत्पाद तथा अबुजर पुत्र मोहम्मद रिजवान की दुकान से 24 नकली उत्पाद बरामद किए गए। वहीं, मनोज कुमार मोदी की दुकान से लक्मे समूह के अंतर्गत आने वाले क्लोजअप ब्रांड के 187 नकली उत्पाद जब्त किए गए।कंपनी प्रतिनिधि की रिपोर्ट के आधार पर कोटगेट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: