Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के सदर पुलिस पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर सवाल, हादसे से जुड़ा है मामला

1 month ago
बीकानेर के सदर पुलिस पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर सवाल, हादसे से जुड़ा है मामला

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सदर पुलिस पर गंभीर आरोप को लेकर महानिदेशक को पत्र लिखा गया है। जिसमें निष्पक्ष जांच की मांग की गयी है। चक 28 ए.एस  घड़साना निवासी बस संचालक शंकरलाल ने पत्र लिखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत के माध्यम से बताया गया है कि  सड़क हादसे के बाद उसकी बस को बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के कई दिनों से थाने परिसर में खड़ा रखा गया है, जिससे उसे आर्थिक हानि और रोजी-रोटी पर संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 शिकायत के अनुसार 11 जून को दीनदयाल सर्किल के पास पहुंचा तो वहां से गुजर रही कार की लापरवाही से बस से टकरा गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सदर थाने ले जाया। बस चालक हंसराज की ओर से उसी दिन सदर थाने में लिखित प्रार्थना-पत्र देकर मामला दर्ज कराने प्रयास किया गया, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। शिकायकर्ता शंकर लाल का कहना है कि उनकी बस न तो किसी कानूनी आदेश के तहत जब्त की गयी और न ही सील की गयी, फिर भी थाने परिसर में आज तक खड़ी रखी गयी है। उन्होंने कई बार जाकर बस को छुड़ाने का अनुरोध किया, लेकिन किसी भी अनुरोध पर सुनवाई नहीं हुई।

 


शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि जब उन्होंने बस छोड़े जाने का अनुरोध किया तो संबंधित पुलिस अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बस छुड़ाने के एवज में 20,000 रुपये की राशि मांगी।  शिकायतकर्ता ने डीजीपी से निष्पक्ष जांच कराने, आरोपी अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई तथा बस को तत्काल थाने से छुड़ा देने की मांग की है। ऐसे में बीकानेर सदर पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: