Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

rk
2 days ago
राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

 राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। रविवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नौ शहरों में दिन का पारा 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46 डिग्री तापमान रहा। जयपुर में दिन का पारा 42.7 डिग्री पर आ गया। उदयपुर शहर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। अपराह्न बाद हल्की बूंदाबांदी होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के कुछ भागों में हीटवेव का असर आगामी 24 से 48 घंटे तक बना रहने की संभावना है। विभाग ने सोमवार के लिए 21 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिनमें अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, खैरथल-तिजारा और कोटा सहित अन्य जिले शामिल हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ेगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: