Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आईएमडी ने दी राजस्थान के 8 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी, 96 घंटे का अलर्ट जारी, बरतें ये सावधानियां

3 months ago
आईएमडी ने दी राजस्थान के 8 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी, 96 घंटे का अलर्ट जारी, बरतें ये सावधानियां

आईएमडी ने दी राजस्थान के 8 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी, 96 घंटे का अलर्ट जारी, बरतें ये सावधानियां

राजस्थान में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम केन्द्र जयपुर ने रविवार को आगामी सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। केन्द्र के अनुसार रविवार को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में लू चली।  इसी प्रकार सोमवार को 8 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। जिसका असर 23 अप्रेल तक रहेगा। इस दौरान दो से पांच डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार को खैरथल तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर और झुंझुनूं में लू का अलर्ट जारी किया है।

इसी प्रकार मंगलवार को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में लू की चेतावनी दी है। इधर, रविवार को नौ शहरों में दिन का पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान कोटा में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। 18 अप्रेल 2025 को राज्य के पांच शहरों में पारा 45 डिग्री से पार चला गया था जो इस साल के मुकाबले करीब 2-3 डिग्री कम है। इन शहरों में चूरू, श्रीगंगानगर, सीकर, कोटा और वनस्थली शामिल थे। वहीं अनुमान है कि इस महीने के अंत तक राज्य में अधिकतम तापमान का आंकड़ा 45 डिग्री को पार कर जाएगा।

हीटवेव के दौरान ये बरतें सावधानियां
दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
अगर जाना जरूरी हो, तो सिर (टोपी, दुपट्टा या छाते से) ढककर ही निकलें ।
हल्के और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर ठंडा रहे।
दिन भर पर्याप्त पानी पिएं।
ORS, नींबू पानी, छाछ, और नारियल पानी का सेवन करें।
भारी और तला-भुना खाना कम खाएं। तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।
बच्चों-बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
ये लोग लू के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इन्हें धूप से दूर रखें।
खिड़‌कियों पर पर्दे लगाएँ या कूलर/पंखे का उपयोग करें। दिन में घर के अंदर रहें और ठंडी जगह पर आराम करें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: