Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

शहर के इस स्कूल संचालक को गैंगस्टर रोहित गोदार गैंग ने लाखों रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं दिये रुपये तो अंजाम बुरा होगा

rk
4 months ago
शहर के इस स्कूल संचालक को गैंगस्टर रोहित गोदार गैंग ने लाखों रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं दिये रुपये तो अंजाम बुरा होगा


शहर के इस स्कूल संचालक को गैंगस्टर रोहित गोदार गैंग ने लाखों रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं दिये रुपये तो अंजाम बुरा होगा
जयपुर।  गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग मेंबर के स्कूल ऑनर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से आए वॉट्सऐप कॉल नहीं उठाने पर वाइस मैसेज भेजकर धमकी दी गई। रंगदारी के 10 लाख रुपए नहीं देने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। सदर थाने में पीडि़त की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
पुलिस ने बताया- सदर इलाके में रहने प्राइवेट स्कूल ऑनर को रंगदारी के लिए धमकी दी गई है। स्कूल स्टूडेंट्स पिकनिक के दौरान उनके मोबाइल पर इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। दूसरी कंट्री के मोबाइल नंबर को देखकर पीडि़त की ओर से कॉल को इग्नोर कर अपने काम में बिजी हो गए। कॉल आने वाले मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद वॉट्सऐप पर वाइस मैसेज भेजा गया। पीडि़त की ओर से वाइस मैसेज को सुनने पर रंगदारी के लिए धमकाने का पता चला।
रंगदारी के लिए धमकाया
वॉट्सऐप पर भेजे वाइस मैसेज के जरिए धमकी दी गई। धमकाया- मैं रोहित गोदारा गैंग का मेंबर बोल रहा हूं। वाइस मैसेज भेज धमकाया- मोबाइल नंबर ब्लॉक कर तू क्या सोच रहा है? 10 लाख रुपए दे दें। रुपए नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा।
 (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया- पीडि़त की शिकायत पर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। ढ्ढक्क एड्रेस के जरिए धमकी देने वाले को पकडऩे के लिए पुलिस टीम लगी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #KALU NEWS #Breaking News
Share: