Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

शहर में बाइक चोर सक्रिय, पुलिस अब तक खाली हाथ, फिर दो बाइकें हुई पार

Bansal
6 hours ago
शहर में बाइक चोर सक्रिय, पुलिस अब तक खाली हाथ, फिर दो बाइकें हुई पार

 

शहर में बाइक चोर सक्रिय, पुलिस अब तक खाली हाथ, फिर दो बाइकें हुई पार
 बीकानेर। बीकानेर शहर मे पिछले काफी लंबे से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसमें सबसे ज्यादा चोरी पीबीएम व उसके आस पास के इलाको में  बाइकें पार हो रही है इसके बावजूद भी पुलिस के हत्थे चोरों की गैंग हाथ नहीं लगा रही है। शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी बाइक चोरियां की घटनाएं बढती जा रही है। इसको लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के आमजन बुरी तरह से परेशाान। इसी क्रम में शहर में मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले सामने आए हैं। एक मोटरसाइकिल चौधरी कॉलोनी क्षेत्र से चोरी हुई, जबकि दूसरी नई कोर्ट बिल्डिंग की अंडरग्राउंड पार्किंग से गायब हो गई। दोनों मामलों में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले चौधरी कॉलोनी, गंगाशहर निवासी निहालचंद पुत्र शंकरलाल बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को रात 8:50 से 9:30 बजे के बीच कुचीलपुरा क्षेत्र उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति   चोरी कर ले गया।
वहीं, दूसरे मामले में बासी बरसिंहसर निवासी और वर्तमान में पवनपुरी, बीकानेर में रहने वाले बिरमदेव रामावत ने मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दी। उनके अनुसार, 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नई कोर्ट बिल्डिंग की अंडरग्राउंड पार्किंग से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: