Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: युवक ने मौत को लगाया गले, आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया शेयर

rk
2 months ago
बीकानेर: युवक ने मौत को लगाया गले, आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया शेयर

बीकानेर: युवक ने मौत को लगाया गले, आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया शेयर

बीकानेर। जिले के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर पत्नी सहित कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जयनारायण सुथार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टेटस और पोस्ट डालकर अपने दर्द को सार्वजनिक किया। उसने अपने संदेश में लिखा कि वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना से परेशान है और इसी कारण यह कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहा है। युवक ने अपने पोस्ट में पत्नी, सास-ससुर और बाबा ससुर सहित दो-तीन अन्य लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

सोशल मीडिया पर लिखे गए संदेश में युवक ने दावा किया कि पिछले चार साल से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने यह भी लिखा कि इससे पहले भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। उस समय इस मामले में जोधपुर जिले के शास्त्री नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी, लेकिन उसके अनुसार पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पोस्ट में उसने यह भी उल्लेख किया कि उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया और अब वह फिर से वही कदम उठाने जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: