Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में दिलदहालने वाली खबर भाई- बहन आपस में झगड़े, भाई ने लगाई फांसी, बहन ने खाया जहर

1 week ago
बीकानेर में दिलदहालने वाली खबर भाई- बहन आपस में झगड़े, भाई ने लगाई फांसी, बहन ने खाया जहर


बीकानेर में दिलदहालने वाली खबर
भाई- बहन आपस में झगड़े, भाई ने लगाई फांसी, बहन ने खाया जहर
 बीकानेर। बीकानेर शहर में रविवार को एक बड़ी घटना हुई जिसमें एक भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं बहन ने जहर खा लिया।  प्राय: देखा जाता है घरों भाई- बहन, भाई- भाई, बहने- बहने आपस में झगड़े होते रहते है लेकिन कभी कभी गुस्से में कोई एक जना ऐसा कदम उठा लेता है जिसके लिए जीवनभर पछताना पड़ता है। ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें  13 वर्षीय एक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी 15 वर्षीय बहन ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि अधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खुलासा माता- पिता से अपील करता है घर में होने वाले छोटे मोटे झगड़ों पर आपस में बैठकर समझाये व अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दो कि बच्चे घर में अपने बड़े भाई व बहन की इज्जत करें। अन्यथा किसी के घर में ऐसी घटना घट सकती है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: